शुक्रवार, जून 09, 2017

दूसरे राज्यों से आये छात्र कश्मीर के राजदूत: अल्ताफ

 महाराष्ट्र के छात्रों को इफ्तार पार्टी पर सम्बोधित किया

 
दीपाक्षर टाइम्स संवाददाता
जम्मू।

 शिक्षा मंत्री अल्ताफ  बुखारी ने महाराष्ट्र से आये छात्रों को कष्मीर के इतिहास के बारे में रोशनी डालते हुए कहा कि वे जम्मू व कष्मीर के राजदूत बनकर पूरे देश में इसके बारे में बताएंगे।
मंत्री ने यह बात मुमताज ग्रुप आफ होटलियर्स द्वारा मेहमान छात्रों के लिए आयोजित की गई इफ्तार पार्टी में कही।
यह छात्र क्रिएटिव अकैडमी पुणे से आये हैं। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि वे खूबसूरत घाटी में अपने अनुभवों और इससे जुड़ी यादों को अपने परिवारों के साथ बांटेंगे।
इस अवसर पर बागवानी मंत्री, सईद बशारत बुखारी, शिक्षा सचिव फारूक अहमद शाह, पूर्व मंत्री मोहम्मद दिलावर मीर, होटलियर, मुश्ताक अहमद शाया एवं क्रिएटिव अकैडमी पुणे के निदेशक नौशाद शेख भी उपस्थित थे।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे टूर कार्यक्रमों को सुगम बनाने हेतु वचनबद्ध है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को अपने विचारों का आदान प्रदान करने का मंच प्रदान करते हैं तथा उनके भविष्य को संवारने का भी काम करते हैं।
बुखारी ने कहा कि शैक्षिक पर्यटन विभिन्न राज्यों के लोगों को एक दूसरे के विचारों तथा संस्कृतियों से रूबरू करवाता है तथा बाहर के राज्यों में कष्मीर के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
  मंत्री ने क्रिएटिव अकैडमी आफ पुणे के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस अभ्यास द्वारा देश भर के लोग कष्मीर की मेहमानवाज़ी तथा इसकी खूबसूरती के बारे में और ज्यादा जान सकेंगे।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए बागवानी मंत्री ने महाराष्ट्र की टूर ऑप्रेटरस एसोसिएशनस की ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करने की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की उम्मीद जताई।
उन्होंने छात्रों से कहा कि वे उनके अनुभव महाराष्ट्र तथा देश के अन्य छात्रों के साथ साझा करेगे ताकि लोगों के सामने कश्मीर की असली तस्वीर पेश की जा सके।
 शिक्षा एवं पर्यटन सचिव ने इस अवसर पर बोलते हुए कश्मीर के पर्यटन पर रोशनी डाली तथा छात्रों को भविष्य में उनके परिवारों के साथ राज्य के अन्य भागों विशेषकर कश्मीर का दौरा करने को कहा।
षाह ने कश्मीर घाटी के इतिहास का शिक्षा एवं पर्यटन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके सभी संभागों के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। शाह ने कहा कि बाहर से आने वाले छात्रों को सरकार मुगल गार्डनस में निशुल्क प्रवेश तथा गुलमर्ग में केबल कार टैरिफ पर छूट देगी।
नौशाद शेख ने छात्रों को शैक्षिक टूर में सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार विशेषकर शिक्षा मंत्री का धन्यवाद किया।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 50 प्रतिशत छूट की घोषणा की

श्रीनगर।
 राज्य सरकार ने घाटी में पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को यात्रा पैकेज और लॉजिंग पर 50 प्रतिशत छूट की घोषणा की।
जम्मू और कश्मीर पर्यटन विकास निगम (जेकेटीडीसी) पर्यटन क्षेत्र में आवश्यक बढ़ावा देने के लिए मूल कीमत के आधे से कम घाटी के दौरे को अनुकूलित करने में एक पर्यटक को मदद करने के लिए एक कमरे से एक पूर्ण दौरे पैकेज में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करेगा।
निगम के पास पूरे राज्य में प्रमुख पर्यटक रिजॉट्र्स पर इसकी संपत्ति है, इसे गुलमर्ग या पहलगाम जैसी प्रतिष्ठानों के बाद और अवर्खियों में अहरबेल और कोकरनाग जैसे आरामदायक जगहों पर आराम से रहने की व्यवस्था के साथ सबसे अधिक मांग है।
प्रबंध निदेशक जेकेटीडीसी ने कहा कि वर्तमान में निगम की 1750 बेड की आवास क्षमता है और पूरे राज्य में 7 रेस्तरां और कैफेटेरिया हैं। इसमें वाहनों का एक बेड़ा है जो पर्यटकों की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के मुकाबले जम्मू व कश्मीर पर्यटन अवकाश, ट्रेकिंग और पर्वतारोहण, गोल्फ, एमआईसीई, विरासत, संस्कृति, कला और शिल्प, फिल्म शूटिंग, जल-खेल जैसे सभी पर्यटन उत्पाद प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इसकी बेमिसाल सुंदरता और मध्यम तापमान के कारण, कश्मीर घाटी यात्रियों के लिए पहली पसंद है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग टूर ऑपरेटरों, पत्रकारों के लिए और अधिकयात्राओं का आयोजन करने की योजना बना रहा है ताकि वे स्वयं देखें कि कश्मीर में पर्यटन स्थल पूरी तरह से सुरक्षित ही नहीं हैं बल्कि यह बहुत आनंद भी प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि निगम ने पहले से पैकेज तैयार किया है और ट्रैवलर्स खुद को वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यात्रियों को मुंबई, चेन्नई, नई दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद या जम्मू में कॉर्पोरेशन के ट्रैवल कार्यालयों के माध्यम से कार्यक्रम तय कर सकते हैं।
पर्यटक वेबसाइट पर अपने अवकाश पैकेज की आवश्यकताओं को भी भेज सकते हैं।
संख्या 670

सुषमा बोली, पाकिस्तान से निपटने में सरकार की नीति में कोई बदलाव नही

नई दिल्ली।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के साथ रिश्तों में ऊहापोह एवं असमंजस के आरोपों को सोमवार को सिरे से खारिज कर दिया और साफ किया कि कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की मुलाकात की कोई योजना नहीं है।
भारत ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को अंतराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) नहीं ले जा सकता और इस विषय को द्विपक्षीय तरीके से सुलझाने पर जोर दिया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सारे मुद्दों को भारत वार्ता के जरिए सुलझाना चाहता है। साथ ही, यह भी स्पष्ट रूप से कहना चाहता है कि बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि पेरिस समझौते से अमेरिका के हट जाने का भारत और अमेरिका के बीच संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सुषमा ने यहां पत्रकारों से कहा, "भारत ने किसी तरह के निजी हित के चलते पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए। हम जलवायु संरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध हैं । अमेरिका द्वारा अपने एच-1बी वीजा नियमों में प्रस्तावित बदलाव के चलते भारतीय पेशेवरों पर पडऩे वाले प्रभाव को लेकर सुषमा ने कहा कि भारत इस संबंध में अमेरिकी संसद और ट्रंप प्रशासन के संपर्क में है। सरकार के तीन साल पूरे होने पर सुषमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान से निपटने में सरकार की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को आईसीजे नहीं ले जा सकता। कश्मीर मुद्दे का हल सिर्फ द्विपक्षीय रूप से ही हो सकता है। वह पाकिस्तान के कानून अधिकारी की उस कथित टिप्पणी पर जवाब दे रही थी, जिसमें कहा गया था कि इस्लामाबाद कश्मीर मुद्दे को आईसीजे ले जाएगा।
मंत्री ने कहा, हम पाकिस्तान के साथ सारे मुद्दों का द्विपक्षीय हल चाहते हैं लेकिन वार्ता और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते।
सुषमा स्वराज ने कहा कि पिछले 3 साल में विदेशों में फंसे 80 हजार भारतीयों को सफलतापूर्वक स्वदेश लाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 37.5 फीसदी की वृद्धि हुई है। सुषमा स्वराज ने कहा कि चीन-पाक आर्थिक गलियारा संप्रभुता का मुद्दा है, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, समझौते का सवाल नहीं है। सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं में भी सुधार किया है और विस्तार भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तीन साल के दौरान पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते अच्छे हुए हैं और प्रधानमंत्री द्वारा बनाए गए अच्छे रिश्ते महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के दौरान वह किसी थर्ड पार्टी का सहयोग नहीं लेंगे।


बाबा पान वाला

स्वाद के जादूगर

दीपाक्षर टाइम्स संवाददाता
जम्मू।

स्वाद के शौकीनों के लिए पान एक अहम मायने रखता है। उन्हें अगर मनपसंद पान मिल जाए तो फिर किसी चीज की जरूरत नहीं। बख्शीनगर में बाबा पान वाला के नाम से मशहूर दीपक कुमार पिछले 35 वर्षों से पान खिलाकर लोगों का जायका बना रहे हैं। इनका मीठा, इलायची, सुपारी, लौंग व सौंफ का पान बहुत ही जायकेदार होता है।

टूटी सड़क बन रही मुसीबत

हमारी भी सुने सरकार

सरवाल

दीपाक्षर टाइम्स संवाददाता
जम्मू। 
सरवाल इलाके में सड़कों की हालत इतनी दयनीय है कि इन सडकों पर चलना खुद को मुसीबत में डाल लेना साबित हो रहा है। सड़कें इस कदर टूटी पड़ी हैं कि इन पर चलना दूभर हो गया है। दुपहिया वाहन तो न जाने कितने रोज इन सड़कों के शिकार बन रहे हैं।
समस्या के बारे में रोशन, सुदर्शन व रवि ने बताया कि टूटी सड़क होने के कारण दिन में लू चलने पर मिट्टी उडती है जिससे आंखों को नुकसान पहुंचने के साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बढ़ गया है। यहां पानी की पाइप लाने टूटी होने से सड़क पर पानी का जमाव हो जाता है जिससे वाहन निकलने पर उससे उडऩे वाले गंदे पानी से जहां लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं, वहीं इनमें मच्छर पनपने के कारण बीमारियों का प्रकोप भी होने का खतरा पैदा हो गया है।