सोमवार, जुलाई 17, 2017

तापसी पन्नू ने डेब्यू कराने वाले फिल्ममेकर पर उठाया 'सवाल

बॉलिवुड की सुपरहिट मूवी पिंक से नाम कमाने वाली ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से तेलुगू सिनेमा में काम करने वाली हैं।
वह 'आनंदो ब्रह्म मूवी से कमबैक करने जा रही हैं। अगस्त में रिलीज होने वाली इस फिल्म से पहले तापसी पन्नू का एक यू ट्यूब विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ईस्ट इंडिया कॉमिडी के इस विडियो में वह तेलुगू फिल्ममेकर के. राघवेंद्र को मजाकिया लहजे में निशाने पर ले रही हैं। उन्होंने इसमें साउथ इंडिया की मूवीज में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।
2010 में तापसी पन्नू को लॉन्च करने वाले फिल्ममेकर के. राघवेंद्र के बारे में उन्होंने कहा कि मूवी में कामुकता दिखाने के लिए हिरोइन की नाभि पर फूल और फल फिंकवाते थे। बकौल तापसी, उनके इस जुनून के बारे में उन्हें कभी नहीं समझ आया कि इसके पीछे क्या वजह रहती थी। उनका यह कॉमेंट लेजेंडरी फिल्ममेकर के फैन्स को रास नहीं आया।
तापसी इस विडियो में कह रही हैं कि, श्रीदेवी और अन्य दक्षिण भारतीय ऐक्ट्रेसेज की मूवीज देखीं तो उनमें भी हिरोइन की नाभि पर फूल या फल फेंके जाते थे। मेरी भी बारी आई और मुझे नहीं बताया गया या शायद मैं इसके लिए तैयार नहीं थी...लेकिन मेरे डायरेक्टर ने मेरी नाभि पर नारियल फेंक दिया। मुझे नहीं पता कि मेरी नाभि पर नारियल फेंककर कामुकता कैसे दिखाई जा सकती है?
इससे पहले ऐक्टर चिरंजीवी भी एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि अगर आपको फलों के बारे में जानना है तो आपको एक मूवी के. राघवेंद्र के साथ करनी चाहिए। वह फलों को हिरोइनों की नाभि पर फिंकवाते हैं। इस में खुद के. राघवेंद्र ने 2015 में एक टीवी इंटरव्यू में बताया था कि हिरोइनों की नाभि पर फल, फूल फिंकवाने का कामुकता दिखाने से कोई वास्ता नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसा न सिर्फ फैशन था बल्कि यह महिलाओं की खूबसूरती पर्दे पर दिखाने का एक प्रतीक है।

राखी सावंत ने कहा- पीएम मोदी ने एक चरवाहे को बना दिया सीएम

नई दिल्ली।
राखी सावंत ने यह बयान बीते दिन मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची राखी सावंत के ये हमले यहीं नहीं थमें, उन्होंने योगी की काबलियत पर भी उंगलियां उठाई। उन्होंने कहा कि आपने पता नहीं कितनी गायों को चारा खिलाया और सीएम बन गए जबकि आपके अन्दर मुख्यमंत्री बनने का कोई गुण नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि पता नहीं पीएम मोदी ने योगी में ऐसा क्या देखा कि उन्होंने एक चरवाहे को सीएम बना दिया।
योगी आदित्य नाथ की ओर इशारा करते हुए राखी सावंत ने कहा कि अगर आप हिंदू हैं तो सबको हिंदू नहीं बना सकते ना। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुसलमान आपके धर्म में हस्तक्षेप नहीं करते उसी तरह आप भी उनके मामलों से दूर रहिए, आप उनको ये मत कहो कि तुम गाय-भैंस मत खाओ। हिंदू लोग मुसलमानों को पत्थर मार-मार कर जान ले ले रहे हैं ये कहां का न्याय है।
राखी सावंत ने योगी आदित्यनाथ से कहा कि यहां पर जो मुसलमान हैं वो भारतीय मुसलमान हैं, अगर आप इन्हें भगा दोगे तो पाकिस्तान वाले भी उन्हें नहीं अपनाएंगे क्योंकि वो लोग इन्हें रेफ्यूजी मानते हैं। राखी सावंत ने योगी आदित्यनाथ को राजनीति में टिके रहने की अपनी सलाह देते हुए कहा कि अगर आपको आने वाले 20 सालों तक कुर्सी पर बने रहना है तो मुसलमानों को भी साथ ले कर चलिये, सिर्फ हिंदुओं की जय-जय नहीं चलेगी।
आपको बता दें कि यह वही राखी सावंत हैं जिन्होंने इसी वर्ष मई महीने में पीएम की जमकर तारीफ़ की थी.मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था कहा कि मोदी जी तो भगवान का अवतार हैं। वे ब्रह्मा, विष्णु, महेश हैं। मोदी की सरकार में गरीबों के घर में अब राशन आने लग गया है। सोना, चांदी सभी के दामों में कमी आई है। सड़कों का विकास हुआ है और अब तो सड़को पर भिखारी भी नहीं दिखाई दे रहे हैं।

ब्रिटेन में पहली बार 21 साल के पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म

ब्रिटेन में ऐसा पहली बार हुआ है जब 21 वर्षीय एक पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया है। ऐसा उसने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरने के दौरान एक शुक्राणुदाता के सहयोग से किया। इस साल की शुरुआत में एक शुक्राणुदाता के सहयोग से गर्भवती होने की घोषणा करने के बाद से हेडन क्रॉस दुनिया भर में सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने एक लड़की को जन्म दिया है। क्रॉस ने बताया कि उनकी बेटी ट्रिनिटी-लेई परी है। क्रॉस ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया है। लड़की का जन्म 16 जून को ग्लॉस्टरशायर रॉयल अस्पताल में हुआ। लिंग परिवर्तन के बाद महिला से पुरुष बने क्रॉस कानूनी रूप से तीन साल से एक पुरुष के रूप में रह रहे हैं। हालांकि ब्रिटेन के सरकारी नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ने उन्हें अपना शुक्राणु फ्रिज करने की प्रक्रिया से मना कर दिया था। इससे परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस कारण भविष्य में शुक्राणु की मदद से वह बच्चा पैदा करने की संभावना रखते थे।
फेसबुक के जरिए उन्हें शुक्राणुदाता मिला और वह गर्भधारण में सफल रहे। क्रॉस ने कहा, वह हर तरीके से अच्छे हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। मैं काफी भाग्यशाली हूं। लड़की को जन्म देने के बाद क्रॉस अब जल्द से जल्द पूरी तरह से लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरना चाहते हैं। क्रॉस का 21 साल पहले एक लड़की के रूप में जन्म हुआ था और उनका नाम पेज था।

मंदिर में प्रेमी जोड़े ने की कीटनाशक पीकर आत्महत्या

राजनंदगांव।
भवाना टोला गांव के ऊपर स्थित मंदिर में एक प्रेमी युगल ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी लगी मंदिर में भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
आत्महत्या करने वाले लड़के की पहचान पेडकोडो निवासी नीरज कुमार पिता आत्माराम नेताम के रूप में हुई है। लड़के की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है, वहीं लड़की की पहचान मुरेटिटोला निवासी दामनी कोमर (19 वर्ष) पिता ललित कोमर के रूप में हुई है। दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। मौत के कारणों को अभी खुलासा नहीं हो सका है।

महिला ने गुस्से में दांतों से काट डाला सांप, दोनों की हुई मौत

बिहार के गोपालगंज में सांप द्वारा महिला को काटने के बाद अजीबो-गरीब घटना हुई। दरअसल एक महिला को सांप ने काट लिया जिससे वह गुस्से में आ गई और उसने भी सांप को कई बार काट लिया। इसके बाद दोनों की ही मौत हो गई। जब जहरीले सांप से महिला को काटा तो गांव वालों ने उसे सलाह दी कि वह अपनी दांतों से उसे काटे। इसके बाद उसने सांप पर कई बार वार किया।
रजंती देवी के पति नरेश चौबे ने बताया कि गांव के कई बड़े-बुजुर्ग लोगों ने रजंती को सांप को काटने की सलाह दी थी। गांव वाले ही सांप को पकड़कर लाए। रजंती के काटने के तुरंत बाद ही सांप की मौत हो गई। पति ने बताया कि रजंती की तबियत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डा. आरके सिंह ने कहा कि जिस वक्त उन्हें लाया गया, जहर फैल चुका था और उसकी मौत हो गई।