शुक्रवार, अक्तूबर 20, 2017

कांग्रेस ने बीजेपी से छीनी गुरदासपुर सीट

कांग्रेस उम्मीदवार करीब दो लाख वोट से जीते
चंडीगढ़। 
हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभाओं के चुनाव से ऐन पहले पंजाब की गुरुदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे ने कांग्रेस खेमे में दिवाली से पहले जश्न का मौका दे दिया है। पहले टेस्ट में सीएम अमरिंदर सिंह के फर्स्ट डिविजन से पास होने की खुशी में पंजाब कांग्रेस में रोशनी की चमक और पटाखे की गूंज को समझा जा सकता है।
कांग्रेस के लिए ये नतीजे तिहरी खुशी का संदेश लेकर आए हैं। पहला ये कि कांग्रेस ने ये सीट बीजेपी से छीनी है, छीनी ही नहीं है, बल्कि बीजेपी को शर्मनाक शिकस्त का सामना करना है, जो कि पार्टी का गढ़ माना जाता। दूसरी बड़ी कामयाबी ये है कि यहां आप का बड़ा गढ़ है। तीसरी बड़ी बात ये है कि ये जीत गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों से ऐन पहले मिली है।
गुरुदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को मैदान में उतारा था, जिन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया को 1,93,219 1।93 मतों से हराया है। जाखड़ को 4,99,752 मत मिले। बीजेपी उम्मीदवार को 3,06,533 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेजर जनरल सुरेश खजारिया महज़ 23,579 वोट ही पा सके।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, यह जीत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के लाल फीते में बंधा हुई दिवाली का गिफ्ट है। हम उनको गिफ्ट भेज रहे हैं जिन्होंने बुरे वक्त में सारा बोझ कुद उठाया। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब अपने बेटे और खुद को पीछे रखकर डॉ मनमोहन सिंह को आगे लाए। आज जब कांग्रेस को सबसे ज्यादा जरूरत थी तो राहुल जी खुद आगे आए।गुरदासपुर से विजयी उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने कहा, यह जीत जनता का कैप्टन अरिंदर सिंह के नेतृत्व में भरोसा दिखाती है। यहां कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह की जीत है। जाखड़ को बधाई देते हुए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, गुरदासपुर उप चुनाव में जीत के लिए सुनील जाखड़ को बधाई। यह पंजाब कांग्रेस के की नीतियों और विकास के एजेंडे की जीत है।
वहीं इन नतीजों के बाद बीजेपी और आप का आरोप है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया। पंजाब बीजेपी के सचिव विनीत जोशी ने कांग्रेस वपर आरोप लगाया। आप उम्मीदवार मेजर जनरल सुरेश खजुरिया ने भी कांग्रेस पर आरोप लगाए।
कांग्रेस ने ये सीट 2009 में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के बाद जीती है, जब उन्होंने बीजेपी के विनोद खन्ना को शिकस्त दी थी। विनोद खन्ना गुरदासपुर से चार बार के सांसद रहे। अभिनेता ने इस सीट पर 1998, 1999, 2004 और 2014 में जीत हासिल की।
यहां से उपचुनाव में भारी जीत से उत्साहित पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ ने इसे देश की राजनीति के लिए नई दिशा करार दिया है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर उपचुनाव के परिणाम से 2019 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की नींव पड़ी है। यह भाजपा की गलत नीतियों के प्रति जनता का असंतोष दर्शाता है। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह ने उपचुनाव के नतीजे को राहुल गांधी को दिवाली का गिफ्ट बताया।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे भाजपा और उसके सहयोगी शिरोमणि अकाली दल की नीतियों को जनता अस्वीकृति करार दिया। उन्?होंने कहा कि गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ की बड़ी जीत से पता चलता है कि जनता के भ्रष्ट और अनैतिक भाजपा और शिअद के लोगों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि जनता ने राज्य में आम आदमी पार्टी के राजनीतिक विनाश को रेखांकित किया।
कैप्टन ने कहा कि गुरदासपुर का परिणाम से पता चला है कि कांग्रेस पूरे देश में पुनरुद्धार के रास्ते पर है। पार्टी ने कई विश्वविद्यालय के छात्रों के संघ चुनाव और महाराष्ट्र सिविक चुनाव में जीत ने स्पष्ट संकेत दिए कि पार्टी की साख बढ़ रही है। गुरदासपुर के उपचुनाव में जीत से 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विजय की नींव रखी जा चुकी है। 2019 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
अपनी जीत से उत्साहित सुनील जाखड़ ने कहा कि चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रति लोगों का असंतोष दर्शाता है और लोगों ने इससे कड़ा संदेश दिया है। यह नतीजा देश में आनेवाले चुनावों के परिणाम की झलक है। 2019 में राहुल के पीएम बनने की नींव गुरदासपुर से पड़ गई है। उपचुनाव का परिणाम सामने आने के बाद सुनील जाखड़ ने मीडिया से बातचीत मेंं कहा कि इस जीत का श्रेय कांग्रेस नेतृत्व और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को है। मेरा तो केवल बस नाम है, असली जीत तो कैप्टन अमरिंदर सिंह की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने भी कांग्रेस को वोट दिया। उन्होंने कहा कि यही सिलसिला पूरे देश में शुरू होने वाला है। यह देश में कांग्रेस की जीत की शुरूआत है। पूरे देश में इसी तरह के नतीजे सामने आएंगे और यह राहुल गांधी को 2019 में देश का प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में कदम है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर उपचुनाव का परिणाम केंद्र के मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के प्रति लोगों के असंतोष और नाराजगी को दर्शाता है। भाजपा को गलत आर्थिक नीतियों के कारण बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा की यह हार केंद्र की सरकार के लिए खतरे की घंटी है।
अपनी शानदार जीत से गद्गद् जाखड़ ने कहा कि जनता ने गुरदासपुर से 2019 लोकसभा चुनाव का संदेश दिया है। यह जीत कैप्टन अमरिंदर सिंह की लीडरशिप, कार्यकर्ताओं की मेहनत और हाइकमान की सोच की जीत है।
सुनील जाखड़ की जीत से पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी खूब उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस के होनेवाले प्रधान राहुल गांधी को दिवाली पर गिफ्ट दिया है। पंजाब ने जाखड़ को भारी मतों से जिताकर सोनिया गांधी और प्रियंका को दिवाली का तोहफा दिया है।
सिद्धू ने कहा कि जब कांग्रेस बेहतर स्थिति में थी तब सोनिया ने खुद सत्ता से दूर रहकर डॉ. मनमोहन सिंह को पीएम बनाया, लेकिन जब पार्टी में सत्ता से दूर है तो राहुल गांधी आगे आकर जिम्मेदारी उठा रहे हैं। यही उनकी विशेषता है कि ऐसे वक्त में वह बोझ खुद के ऊपर ले लेते हैैं। राहुल ने आगे आकर जीत के रूप में दीपक जलाया है। उन्होंने कहा, -हमने सोनियाजी, राहुलजी और प्रियंका जीे को लाल रिबन से पैक कर जीत का गिफ्ट भेज दिया है। पंजे के थप्पड़ की गूंज दूर तक सुनाई देगी।
भाजपा प्रत्याशी सलारिया पर सिद्धू ने कहा कि सुनील जाखड़ से सलारिया की तुलना नहीं की जा सकती है। जाखड़ का कद सलारिया से बहुत ऊंचा है। उन्होंने इस दौरान अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर भी कड़े हमले किए। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है। कांग्रेस की इस भारी जीत से पंजाब में भाजपा और अकाली दल की कमर टूट गई है।

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें