
कन्नौज में कल चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विवाह के सभी काम समाप्त होने के बाद जब युवक दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने कमरे में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। लड़के को पता चला की उसकी पत्नी किन्नर है जबकि लड़की को यह बात पहले से ही पता थी। गांव में पंचायत के बाद लड़की पक्ष ने छोटी बेटी से ब्याह करने का वायदा किया था। युवक की शादी 13 मई को हुई थी। सुहागरात में युवक ने देखा कि उसकी पत्नी किन्नर है तो उसको झटका लगा। यह बात युवक ने जाकर अपनी भाभी से कही।
इसके बाद ससुरालियों को बुलाया गया तो मामले को सुलझाने की कोशिशें शुरू हुईं, लेकिन बरात के एक दिन लड़की पक्ष के लोग वादे से मुकर जाने के बाद लड़के पक्ष के लोगों ने केस दर्ज करवाया है। वहीं पीडि़त ने पुलिस से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
बरात ठठिया थाने के सुखी कुढऩा गांव आयी थी। वहीं लड़का पक्ष कानपुर देहात के उखरी उरिया गांव के रहने वाले बताये जा रहे है।
फिलहाल इस मामले में शनिवार को एक बार फिर पंचायत बैठने की उम्मीद लगाई जा रही है, लेकिन सवाल खड़ा होता है कि क्या लड़के पक्ष के लोगों की मांग पर लड़की वाले कितना तरजीह देते है।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस के दोनों पक्षों में सुलाह कराने में जुटी है।
0 टिप्पणियाँ :
एक टिप्पणी भेजें