शुक्रवार, जून 16, 2017

गुफा में है बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज

इंसान अपनी बीमारी से निजात पाने के लिए वो सारे उपाय करता है जो वो कर सकता है फिर भी कई बार बीमारी उनका पीछा नहीं छोड़ती। पर ऑस्ट्रिया में एक ऐसी गुफा की मौजूद है जिसके अंदर जाने से गंभीर से गंभीर बीमारियां अपने आप सही हो जाती हैं। इस गुफा में पाई जाने वाली गैस से बड़े से बड़े रोग ठीक हो सकते हैं।
यह गुफा ऑस्ट्रिया के गास्तिन में है, जहां लोग पहले सोने की खान की खोज में आए थे। जब उन्होंने इस जगह को जाना, तो उन्हें पता चला कि इस गुफा में पाई जाने वाली गैस से बड़े से बड़े रोग भी ठीक हो सकते हैं।
इस गुफा में पाई जाने वाली रेडॉन गैस के संपर्क से कई गंभीर बीमारियों का इलाज मुमकिन है। यह गैस एक रेडियोएक्टिव गैस होती है जो गुफा के गर्म वातावरण में कई बीमारियों पर गहरा असर दिखाती है। लोगों का मानना है कि यह गैस अर्थराइटिस और पसोरिएसिस जैसी बीमारियों के इलाज के लिए कारगर है। इसे यहां पर नेचुरल इलाज के रूप में देखा जा रहा है। काफी लोग यहां इलाज के लिए आते हैं।
इस गुफा के बारे में पता चलते ही यह बात पूरे यूरोप में पहुंच गई और यहां दूर-दूर से लोग इलाज करवाने आने लगे।

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें