शनिवार, जून 10, 2017

पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को पेड लगाने चाहिए: लाल सिंह

जम्मू
 वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह ने शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों को बरसात के मौसम के दौरान वन विभाग में उपलब्ध खुली जमीनों में बड़ी मात्रा में पौधारोपण के लिए अपनी मशीनरी व कर्मचारियों को तैयार करने का निर्देश दिया।
मंत्री ने यह बात विभाग के अधिकारियों के साथ वन सूचना केन्द्र गांधीनगर में हुई एक बैठक में कही।
मुख्य संरक्षक सामाजिक वाणिकी, ऐ.के. गुप्ता, मुख्य वन संरक्षण, फारूक गिलानी, संरक्षण पूरब नवीन शाह, संरक्षक चिनाब सर्कल टी.बी. सिंह, संभागीय वन अधिकारी तथा सामाजिक वानिकी जम्मू, सांबा, कठुआ, ऊधमपुर, डोडा, पुंछ तथा राजौरी भी इस बैठक में उपस्थित थे।
लाल सिंह ने संभागीय वन अधिकारियों से कहा कि  वे वन विभाग की खुली भूमि को चिन्हित करें ताकि आने वाले बरसात के मौसम में उनमेें पौधारोपण किया जा सके। उन्होंने राज्य के लोगों को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने को कहा।
राजौरी में वन भूमि के अतिक्रमण का कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री ने संभागीय वन अधिकारी को जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने तथा एक माह के भीतर इसकी रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वन भूमि के साथ कोई भी समझौता नही होगा। उन्होंने जिलों के वनों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों से पूरे रिकार्ड बनाये रखने को कहा।

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें