शनिवार, जून 24, 2017

चेकअप के लिए जेल से बाहर आई साध्वी, बाहुबली-2 देखने के बाद हो गई फरार

अहमदाबाद। बनासकांठा के मुक्तेश्वर मठ की विवादास्पद साध्वी जयगिरि बुधवार रात अहमदाबाद के हिमालय मॉल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। साध्वी जयगिरी मेडिकल चेकअप के लिए पेरोल पर जेल से बाहर आई थी और फिल्मी स्
साध्वी जयगिरि पर लूट, फिरौती, किडनैपिंग व मुक्तेश्वर मठ के महंत की हत्या सहित कई मामले पुलिस थानों में दर्ज है। जनवरी महीने में एक युवक ने साध्वी के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके बाद साध्वी के काले कारनामे की गूंज विधानसभा तक सुनाई दी थी। तब जाकर पुलिस ने साध्वी को गिरफ्तार किया था। साध्वी पिछले चार माह से साबरमती जेल में बंद थी। कोर्ट ने 4 जून को बीमारी के इलाज के लिए 10 दिन के पेरोल पर रिहा किया था। कोर्ट ने दो महिला व दो पुरुष कांस्टेबल को साध्वी के साथ रहने का आदेश दिया था।
बता दें कि साध्वी जयगिरि बुधवार को अहमदबाद के हिमालय मॉल से फरार हो गई थी। फरार होने से पहले मॉल में साध्वी ने फिल्म बाहुबली-2 देखी, मसाज करवाया और शॉपिंग भी की। अपराध शाखा पुलिस की जांच में पता चला है कि साध्वी महिला हेड कांस्टेबल बेला बेन के साथ हिमालय मॉल गई थी। उस समय अन्य दो कांस्टेबल अपने घर कपड़े बदलने गए थे जबकि एक अन्य महिला कांस्टेबल साध्वी के वकील दर्शना बेन के घर थी।
साध्वी ने पहले हिमालय मॉल के मसाज पार्लर में मसाज करवाया, इसके बाद शॉपिंग की। यहां बिग सिनेमा में साध्वी ने हेड कांस्टेबल के साथ बाहुबली-2 देखी। महिला कांस्टेबल के बयान के मुताबिक बाहुबली-2 देखने के दौरान वाशरुम जाने का कहकर साध्वी फरार हो गई।
पुलिस ने साध्वी के भागने में मदद करने के आरोप में चार पुलिसकर्मी समेत साध्वी के दो वकील को गिरफ्तार कर लिया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी द्रीपेन भट्ट ने कहा कि साध्वी की तलाश की जा रही है। साध्वी के मोबाइल पर कई लोगों ने संपर्क किया था। उसके मोबाइल का अंतिम लोकेशन हिमालय मॉल में था। साध्वी को पकडऩे के लिए अहमदाबाद अपराध शाखा की विशेष टीम सहित प्रदेश भर की पुलिस जुट गई है।
साध्वी का अहमदाबाद के झायड्स अस्पताल में उपचार चलने की बात कही जा रही थी लेकिन अस्पताल प्रशासन ने साफ किया कि साध्वी का यहां कोई इलाज नहीं चल रहा है। इसके बाद पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान पैदा हो गया है। बुधवार को हिमालय मॉल के सीसीटीवी कैमरे में साध्वी महिला हेड कांस्टेबल बेलाबेन के साथ दिखाई दे रही है। साध्वी के फरार होने में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ दो वकील की भूमिका भी बताई जा रही है। पुलिस ने पुलिसकर्मी महिला हेड कांस्टेबल बेलाबेन, हेड कांस्टेबल हर्षाबेन, सुरेशभाई और जंयति भाई के साथ साध्वी की वकील दर्शना पंडया और दक्ष परमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि साध्वी के फरार होने के समय हेड कांस्टेबल हर्षाबेन सहित तीन अन्य वकील दर्शना पंडया के घर थे।
टाइल में गुजरात पुलिस को चकमा देकर फरार हुई। 24 घंटे से ज्यादा समय होने के बाद भी पुलिस को साध्वी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस पर साध्वी को पकडऩे का दबाव बढ़ गया और पुलिस सूत्रों का मानना है कि साध्वी गुजरात के बाहर भाग गई है।

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें