बुधवार, मार्च 08, 2017

जम्मू में जनता पार्कों का शुभारंभ

कविन्द्र, शाम लाल, प्रिया ने जम्मू में संयुक्त रूप से जनता पार्कों का शुभारंभ किया


जनता पार्क  में
कविन्द्र, शाम लाल, प्रिया व अऩ्य
 
जम्मू। जेएंडके विधानसभा के स्पीकर कविन्द्र गुप्ता ने पीएचई, सिंचाई एवं बाढ नियत्रंण मंत्री चौधरी शाम लाल एवं शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी के साथ सोमवार को संयुक्त रूप से जम्मू शहर में सभी जनता पार्को के सौंदर्यीकरण के लिए मैगा अभियान का शुभारंभ किया। स्पीकर एवं मंत्रियों का राज्य को हरा भरा एवं साफ सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के साथ बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए यह एक संयुक्त प्रयास है। उन्होंने आम जनता को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर सम्बंधित पार्कों के ऐतिहासिक विकास हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे उपायों के बारे में लोगों से विचार भी मांगे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए स्पीकर ने कहा कि पार्क हमारे लिए अधिक मूल्यवान है तथा इन्हें साफ सुथरा रखने के लिए हमारा स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि यह जनता से सम्बंधित स्थल एक कोशागार की तरह है तथा यहां पर युवा, परिवार एवं वृद्ध एक ही स्थल पर समय समय पर एकत्रित होते रहते है। उन्होंने कहा कि इन पार्कों में सभी किस्म की बुनियादी सुविधाएं जैसे लाईटिंग, सफाई व्यवस्था, कुडादान, बच्चों के लिए मनोरजंक स्थलों आदि का निर्माण करना शामिल है को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में शारीरिक क्षमताएं बढ़ाने के अलावा खेलों के विस्तार के लिए मुख्य पार्को में बैटमिंटन, बास्केटवाल आदि के लिए कोर्टस भी विकसित किये जायेगे।
नई बस्ती के पार्क के निरीक्षण के दौरा स्पीकर एवं मंत्रियों ने पार्क की खस्ता हालत को देखते हुए सम्बंधितों को निर्देश दिये कि यथाशीघ्र यहां पर बुनियादी कार्यो को शुरू किया जाये।
स्पीकर ने प्रथम चरण में पुनर्बहाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 5 लाख रु अतिरिक्त विकसित सहायता भी उपलब्ध करवाने की घोशणा की।
पीएचई मंत्री ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि फलोरीकल्चर विभाग इन पार्को के बेहतर रखरखाव के लिए उनका विभाग पेयजल आपूर्ति जैसी सुविधाओं को भी यकीनी बनायेगा। उन्होंने कहा कि पार्को के विकास तथा लोगों को साफ सुथरा वातावरण मिलता है।
फ्लोरीकल्चर राज्य मंत्री ने सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देश देते हुए जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए इन पार्को की देखरेख के लिए लगाये गये स्टाफ की नियमित हाजरी को यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने घोशणा की कि मुख्य पार्को में म्यूजिक फब्बारों की स्थापना की जायेगी तथा नये रास्तों का भी निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बड़े पैमाने पर सम्बंधित पार्को को हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
 इसके उपरांत, स्पीकर एवं मंत्रियों ने फलोरीकल्चर निदेशक सम्बंधित अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्थलों का दौरा किया।

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें