गुरुवार, मार्च 23, 2017

योगी आदित्‍यनाथ की सरकार के मंत्री

यूपी की नई कैबिनेट


दीपाक्षर टाइम्स संवादाता।
जम्मू।
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई रीता बहुगुणा जोशी को माध्‍यमिक शिक्षा मंत्रालय
जबकि बसपा से भाजपा में आए स्‍वामी प्रसाद मौर्य को सहकारिता मंत्री बनाया।
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ में मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गृह मंत्रालय अपने पास रखते हुए योगी ने डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग का जिम्मा सौंपा है। दूसरे डिप्‍टी डॉ दिनेश शर्मा को संसदीय कार्य मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है।
मंगलवार को दिल्‍ली गए योगी ने बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद बुधवार दोपहर को विभागों का बंटवारा किया। यूपी की पूरी कैबिनेट ने योगी आदित्‍यनाथ समेत 19 मार्च को लखनऊ में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।


योगी आदित्‍यनाथ के कैबिनेट मंत्री:

योगी आदित्‍यनाथ, मुख्‍यमंत्री: गृह, आवास एवं शहरी विभाग, राजस्व खाद एवं रसद, नागरिक आपूर्ति विभाग व अन्‍य सभी मंत्रालय और विभाग जो किसी अन्‍य के पास नहीं।

केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्‍यमंत्री: लोक निर्माण विभाग, खाद्य प्रसंस्‍करण, मनोरंजन कर और पब्लिक एंटरप्राइजेज मंत्रालय

दिनेश शर्मा, उप मुख्‍यमंत्री: उच्‍च शिक्षा मंत्रालय

राजेश अग्रवाल: वित्‍त मंत्रालय

श्रीकांत शर्मा: ऊर्जा मंत्रालय

स्‍वामी प्रसाद मौर्या: श्रम एवं सेवा योजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय

सूर्य प्रताप शाही: कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान मंत्रालय

जेपी सिंह: एक्‍साइज मंत्रालय

लक्ष्मी नारायण चौधरी: दुग्ध विकास, धमार्थ कार्य, संस्कृति मंत्रालय

एसपी सिंह बघेल: पशुधन मंत्रालय

आशुतोष टंडन: प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय

ब्रजेश पाठक: विधि एवं न्याय, अतिरिक्त उर्जा स्रोत, राजनैतिक पेंशन मंत्रालय

मुकुट बिहारी वर्मा: सहकारिता मंत्रालय

रमापति शास्त्री: समाज कल्याण मंत्रालय

सतीश महाना: औद्योगिक विकास मंत्रालय

सुरेश खन्ना: संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास मंत्रालय

सिद्धार्थ नाथ सिंह: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का अतिरिक्‍त प्रभार

चेतन चौहान: खेल मंत्रालय

रीता बहुगुणा जोशी: महिला कल्याण मंत्रालय

सत्यदेव पचौरी: खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात मंत्रालय

जयप्रकाश सिंह: आबकारी, मद्यनिषेध मंत्रालय

दारा सिंह चौहान: वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान मंत्रालय

राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह): ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्रालय

नंदकुमार नंदी: स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन नागरिक उड्डयन मंत्रालय

ओमप्रकाश राजभर: पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग जन विकास मंत्रालय

 राज्य मंत्री

गुलाबो देवी: समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्रालय

अतुल गर्ग: खाद्य रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बांट माप, खाद्य सुरक्षा एव औषधि प्रशासन मंत्रालय

मोहसिन रजा: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ, हज मंत्रालय

अर्चना पांडे: खनन, आबकारी, मद्य निषेध मंत्रालय

रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह): कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान मंत्रालय

मन्नू कोरी: श्रम सेवा योजना मंत्रालय

जयप्रकाश निषाद: पशुधन एवं मत्स्य, राज्य संपत्ति, नगर भूमि मंत्रालय

नीलकंठ तिवारी: विधि न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय

जयकुमार सिंह जैकी: कारागार, लोक सेवा प्रबंधन मंत्रालय

संदीप सिंह: बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):

भूपेंद्र सिंह चौधरी: पंचायती राज, लोक निर्माण मंत्रालय

धर्म सिंह सैनी: आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास मंत्रालय

सुरेश राणा: गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास मंत्रालय

महेन्द्र सिंह: ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय

स्‍वाति सिंह: एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्रालय

अनुपमा जायसवाल: बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व, वित्त मंत्रालय

उपेंद्र तिवारी: जल संपूर्ति, भूमि विकास एव जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एव पर्यावरण विभाग, जंतु उद्यान, सहकारिता मंत्रालय

अनिल राजभर: सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा मंत्रालय

स्वतंत्र देव सिंह: परिवहन, प्रोटोकॉल, ऊर्जा मंत्रालय



0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें