मंगलवार, मई 02, 2017

100 करोड़ रुपये का खर्च, 'दरबार मूव'

6 महीनों के लिए 'दरबार' शिफ्ट हुआ श्रीनगर


दीपाक्षर टाइम्स संवाददाता
जम्मू।


 'दरबार मूव' शुक्रवार 28 अप्रैल को 6 महीने के लिए श्रीनगर शिफ्ट हो गया है। इस पर सालाना करीब 100 करोड़ रुपये का खर्चा आता है।
राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार मूव कार्यालय 8 मई को खुलेगा। इसमें करीब सात हजार सरकारी कर्मचारी जम्मू से श्रीनगर शिफ्ट हो रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के डोगरा शासक महाराजा रणभीर सिंह के शासनकाल 1872 से रियासत के समय से दरबार मूव की प्रथा चल रही है। अब राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में कामकाज बंद हो गया है। सचिवालय के अलावा राजभवन, विधानसभा, पुलिस मुख्यालय, राज्य सर्तकता संगठन, महिला आयोग, एहतिसाब आयोग और मानवाधिकार दफ्तर भी 6 महीने के लिए श्रीनगर चले गए है।
एक अनुमान के अनुसार दरबार मूव में हर साल करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होते है। करीब 7000 सरकारी कर्मचारी इसमें शिफ्ट होते हैं और कुछ कर्मचारियों को 100 से ज्यादा होटलों में ठहराया जाता है। दरबार मूव पर खर्चा कम करने के लिए सरकार अब कंप्युटरीकृत डाटा के जरिए भी फाइलें शिफ्ट करने पर विचार कर रही है।

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें