शनिवार, मई 13, 2017

बंगस, तोसा मैदान कश्मीर पर्यटन का भविष्य हैं: महबूबा

दीपाक्षर टाइम्स संवाददाता
जम्मू। 
इस सीमावर्ती जिले में प्रसिद्ध बंगस घाटी को हिमालय जीवमंडल घाटी के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा पर्यटन ढ़ांचे को विकसित करने पर करीब 15 करोड़ रु. की राशि खर्च की जा रही है।
यह जानकारी एक समीक्षा बैठक में दी गई यहां पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बंगस-द्रंगयारी क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोश्ररी तथा इसके लिए जरूरी ढांचा विकसित करने की समीक्षा की।
बंगस तथा तोसा मैदान को कश्मीर का भविष्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने इस वर्ष गर्मियों में बंगस घाटी में टूर ऑप्रेटरों तथा अन्य उद्योग स्टेकहोल्डरों की भागेदारी के साथ एक पर्यटक उत्सव आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ावा भी मिलेगा।
महबूबा मुफ्ती ने राज्य में छात्रों के स्कूलों के लिए यात्राएं आयोजित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने इस सम्बंध में पर्यटन विभाग को स्कूलों, जिनके छात्र घाटी का दौरा करने आएंगे, को सभी सुविधाएं देने को कहा।   
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि बंगस घाटी को पर्यटन विभाग द्वारा हिमालय जीवमंडल घाटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। महबूबा मुफ्ती को बताया गया कि पर्यटन विभाग खुमरियाल, रिशवाडी, हंदवाडा, कुपवाडा, चंदीगाम, छोतीपोरा, वात्यान, लोलाब तथा अन्य क्षेत्रों में बंगस घाटी के आसपास आवास तथा पर्यटक सूचना केन्द्रों के रूप में आवश्यक ढांचा विकसित कर रहा है।
ग्रामीण विकास विभाग मंत्री अब्दुल हक खान, संसद सदस्य फियाज अहमद मीर, विधायक बशीर अहमद डार तथा रजा मंजूर, पर्यटन एवं शिक्षा सचिव फारूक अहमद शाह के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने माछिल का दौरा किया यहां पर उन्होंने एक मॉडल विलेज का उद््घाटन कर जनसभा को सम्बोधित किया।
दौरे के दौरान महबूबा मुफ्ती ने चौकीबल, लिदरवन, जोरवन तथा जुमागुंड में कई प्रतिनिधिमंडलों की समस्याएं सुनी। लोगों ने अपने क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में वृद्वि, तुमिना पुल का कार्य पूरा करने तथा अन्य सामाजिक ढांचे के विकास की मांग की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को यथाशीघ्र हल करने के निर्देश दिये।
 

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें