बुधवार, मई 03, 2017

राज्यपाल ने दिया केंद्रीय गृहमंत्री को आश्वासन

जल्द नियंत्रित कर लिए जाएंगे कश्मीर के हालात


नई दिल्ली। 
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने आज में राज्य में कानून-व्यवस्था के मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राज्यपाल ने गृहमंत्री को राज्य की ताजा स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद गृहमंत्री ने कहा कि वो जल्द से जल्द स्थिति को नियंत्रण करें और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान राज्यपाल एनएन वोहरा ने आश्वासन दिया कि राज्य में स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित कर लिया जाएगा और इसके बारे में गृह मंत्रालय को भी सूचित किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को राज्यपाल वोहरा केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि से भी मिले थे और राज्य के हालातों पर चर्चा की थी।

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें