सोमवार, मई 15, 2017

बदला लेने को भटक रही है ओमपुरी की आत्मा!

अजब-गजब दुनिया 

 आपको याद होगा की इसी साल ओमपुरी जी की मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई थी। उनके फैंस और बॉलीवुड ने उन्हें नम आँखों से विदा भी किया था। ओमपुरी की पत्नी नंदिता पुरी के साथ उनके संबंध कुछ अच्छे नहीं थे पर बेटे ईशान से ओमपुरी बहुत प्यार करते थे। इसीलिए वो निधन के एक रात पहले उससे मिलने भी गए थे लेकिन अपने बेटे से उनकी मुलाकात हो नहीं पायी और अगले दिन सुबह उन्हें मृत पाया गया। अब अचानक पाकिस्तान के एक मीडिया चैनल ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि ओमपुरी अपनी मौत का बदला लेंगे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने तो एक ष्ष्ह्ल1 वीडियो फुटेज भी जारी किया है जिसके बारे में उनका कहना है कि ओमपुरी की आत्मा उनके घर के बाहर भटक रही है।
मौत के बाद आत्मा के भटकने के तो कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन पाकिस्तान के इस चैनल का ये खुलासा कितना सच है ये कहना मुश्किल है। इस मीडिया चैनल का दावा है कि ओमपुरी जी की मौत नहीं हत्या हुई थी जिसका बदला वो लेंगे और उनकी आत्मा अपने कातिल को ढूंढ रही है। पाकिस्तान के इस चैनल का ये भी कहना है कि वो ये खबर को ओमपुरी की आत्मा की शांति के लिए दिखा रहा है।
इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी और लोग तो इस पर चुटकी भी ले रहे हैं।
 

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें