जम्मू।

उल्लेखनीय है कि न्यू रिहाड़ी के मकान नंबर 84 में शेर सिंह ने मोबाइल टावर लगाया था, जिसका क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। लोगों के अनुसार, मोबाइल टावर से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लोग अपनी शिकायत लेकर कोर्ट पहुंचे। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने निगम को इसकी जांच करने के निर्देश दिए थे। निगम ने जांच के दौरान पाया कि मोबाइल टावर अवैध रूप से स्थापित किया गया है। इसके लिए आवश्यक एनओसी हासिल नहीं की गई। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र के विधायक सत शर्मा व एमएलसी रमेश अरोड़ा से भी शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच करने की सलाह दी। जांच के दौरान मोबाइल टावर अवैध पाए जाने के बाद निगम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। जम्मू नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है और इसके लिए स्थानीय जनता ने जम्मू नगर निगम के आयुक्त व अन्य अधिकारियों का आभार जताया है।
0 टिप्पणियाँ :
एक टिप्पणी भेजें