गुरुवार, अगस्त 31, 2017

सुनील शर्मा ने जेकेएसआरटीसी के कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी उपायों की घोषणा की

श्रीनगर। 
यातायात राज्य मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने  दूसरे जेकेएसआरटीसी प्रतिनिधिमंडलों के सम्मेलन के दौरान जम्मू कश्मीर राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी उपायों की घोषणा की।
यह सम्मेलन निगम के कर्मचारियों के साथ बातचीत करने एवं उनके मुद्दों को सुनने के लिए आयोजित किया गया था।
मंत्री ने निगम की भूमिका को सराहते हुए कर्मचारियों को निगम को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने को कहा।
कर्मचारियों द्वारा पेश की गई मांगों जिसमें जीटीयू भी शामिल थी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि उनकी सभी जायज़ मांगों पर विचार किया जायेगा तथा राजस्व को बढ़ाने के लिए  निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मिलजुल कर कार्य करना होगा। 
सुनील ने जेकेएसआरटीसी के कर्मचारियों की भलाई के लिए सरकार द्वारा विभिन्न उपायों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि निगम के 65 कंसालिडेटिड कर्मचारियों को नियमित किया जायेगा। उन्होंने कर्मचारियों के लिए 10 प्रतिशत डीए की भी घोषणा की। इसके साथ इंप्लाईज वेल्यफेयर फंड में से मृतक कर्मचारियों के परिवारों को भी पेंशन देने को कहा।
मंत्री ने इस अवसर पर मृतक कर्मचारियों की विधवाओं को पेंशन एवं मुआवजा राशि के चैक भी प्रदान किये।
इसके उपरांत मंत्री ने निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों को ट्राफी एवं प्रमाणपत्र  बांटे।
उपाध्यक्ष जेकेएसआरटीसी हाजी परवेज अहमद, प्रबंधन निदेशक जेकेएसआरटीसी मीर अफरोज, संयुक्त प्रबंधन निदेशक जेकेएसआरटीसी सुहैल अहमद खान तथाजेकेएसआरटीसी के  वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस सम्मेलन में उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें