शुक्रवार, जुलाई 07, 2017

अब बेधड़क जाइए गोवा, जीएसटी के लागू होने के साथ नहीं देनी होगी एंट्री फीस

पणजी। 
जीएसटी के लागू होने के बाद गोवा की एंट्री फीस रद्द हुई है। गोवा में सस्ते पेट्रोल को खरीदने आनेवालों पर यह एंट्री फीस लागू हुई थी। मनोहर पर्रिकर ने 2015 में मुख्यमंत्री बनने के बाद गोवा में पेट्रोल से ङ्क्रञ्ज फीस खत्म किया था, जिसके परिणामस्वरूप बढ़ती भीड़ पर काबू करने के लिए यह एंट्री फी लगाई गई थी। गोवा में पेट्रोल आसपास के राज्य जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक से काफी सस्ता था। इस वजह से दूसरे राज्यों से केवल पेट्रोल खरीदने के लिए वाहनों की भारी भीड़ गोवा में होती थी। इससे बिना ङ्क्रञ्ज के सस्ता पेट्रोल गोवावासीयों को मिलना मुश्किल हो रहा था। साथ ही गोवा से सस्ता पेट्रोल खरीदकर सीमावर्ती भागों में उसकी कालाबाजारी शुरू हुई थी।  इसपर नकेल कसने के लिए गोवा की सीमाओं से 20 किलोमीटर अंदर एंट्री चेक पोस्ट शुरू किए गए थे। वहां से गुजराती गाडिय़ों पर यह शुल्क वसूली होती थी। जीएसटी लागू होने के बाद किसी एक राज्य में प्रवेश के लिए ऐसी शुल्क अदायगी कानूनन नहीं रहती। ऐसे में इस एंट्री फीस को हटाया गया है। गोवा के 5 एंट्री फी बूथ से सालाना 42 करोड़ रुपए की आमदनी सरकार को होती थी।

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें