शनिवार, जुलाई 08, 2017

यहां बहन सेहरा बांध, ब्याह कर लाती है भाभी

लाहौल-स्पिति।
आपने शादी-विवाह के कई रिती-रिवाज के बारे में सुना होगा। हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पिति में शादी सा रिवाज है,
इसमें बहन और भाई अपने भाई के लिए बारात लेकर जाते हैं और दुल्हन ब्याह कर लाते हैं। बेशक आपको यह जान के यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन वास्तव में ये सत्य है। यहां अपने भाई की शादी के लिए बहन दूल्हा बन बारात लेकर वधु पक्ष के घर जाती है। यहां वह दूल्हे की तरह ही वह सभी रस्में निभाती है जो कि दूल्हे को निभानी चाहिए।
इतना ही नहीं जिन भाईयों की बहन नहीं होती। उन परिवारों में छोटे व बड़े भाई अपने अन्य भाई के लिए दूल्हा बनकर और ब्याह रचाकर दुल्हन लेकर आते हैं। यह परंपरा सदियों पुरानी है और इसे यहां आज भी पूरी शिद्दत से निभाया जाता है। लाहौल स्पीति की यह परंपरा अपने आप में अनूठी है। इसकी वजह यह है कि जब किसी कारणवश दूल्हा अपनी शादी में शामिल नहीं हो पाता है तो बहन के सिर पर सहरा सजाकर दुल्हन को ले आती है। इतिहासकारों की मानें तो यह परंपरा सदियों पुरानी है।

जो वास्तव में सबसे अनोखा है। ज्ञात रहे कि लाहौल-स्पिति एक जनजातीय क्षेत्र है। यहां सदियों से अनोखी परंपरा का निर्वाहन किया जा रहा है। यहां एक भाई की शादी में बहन का अहम रोल होता है। बहन दूल्हा बनकर सेहरा बांधती है और अपनी भाभी को ब्याह कर लाती है।

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें